उपलब्धियां
वर्ष 1988-89 से 2017-18 तक समिति द्वारा 7425 विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु आर्थिक सहयोग एवं पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई। 31 मार्च 2018 तक समिति के सहयोग से लाभार्थी विद्यार्थियों का विवरण :-
कक्षा | संख्या | कक्षा | संख्या | कक्षा | संख्या | कक्षा | संख्या |
---|---|---|---|---|---|---|---|
प्राथमिक | 2334 | बी.एससी. | 324 | बी.एड. | 99 | बी.टेक. | 52 |
उच्च प्राथमिक | 1262 | बी.बी.ए | 01 | एम.पी.एड. | 01 | एम.ई | 01 |
माध्यमिक | 709 | बी.सी.ए. | 10 | एम.फिल | 04 | आई.आई.टी | 01 |
उच्च माध्यमिक | 714 | एम.ए. | 52 | पी.जी.डी.एफ.एम | 01 | एम.बी.बी.एस | 14 |
जी.एन.एम. | 03 | एम.कॉम. | 16 | पीएच.डी. | 06 | ||
आई.टी.आई | 01 | एम.एससी. | 75 | बी.फार्मा | 06 | ||
डिप्लोमा | 19 | एम.बी.ए. | 13 | एम.फार्मा | 01 | ||
बी.ए. | 197 | एम.सी.ए. | 20 | एल.एल.बी. | 04 | ||
बी.कॉम. | 87 | बी.एस.टी.सी. | 36 | सी.ए. | 13 |
- * डिप्लोमा इन स्पेशल एज्यूकेशन- 01
- * 2 विद्यार्थी (आर.जे.एस.) राजस्थान न्यायिक सेवा में कार्यरत हैं।
- * एक विद्यार्थी पी-एच.डी. करके काठमाण्डू विश्वविद्यालय (नेपाल) में प्राध्यापक है।
- * समिति के एक विद्यार्थों ने जामिया मिलिया विश्वविद्यालय दिल्ली से एम फार्मेसी में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित,काँग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी एवं दिल्ली विश्वविद्यालय के उपकुलपति से सम्मान प्राप्त कर समिति का गौरव बढ़ाया।
- * समिति के इंजीनियरिंग कर चुके विद्यार्थी देश एवं विदेश की विप्रो, हीरो होण्डा, टाटा, आई.बी.एम., रिलायन्स, एल.एण्ड टी. आदि प्रतिष्ठित कम्पनियों में कार्यरत हैं।
- * 20 विद्यार्थी न्यायालयों में, 10 विद्यार्थों बैंकों में, बीमा कम्पनियों में कार्यरत हैं।
- * 52 विद्यार्थी डाक विभाग, दूरसंचार विभाग, आयकर विभाग तथा विभिन्न विद्यालयों में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
- * 10 विद्यार्थी जूनियर एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है।
- * समिति के दो विद्यार्थी वैज्ञानिक बनकर राष्ट्रसेवा में संलग्न है।
सबसे बड़ा दान:- तुम्हारे पास और कुछ नहीं है तो प्रेम तो है, तो है आत्मीयता तो है, मीठी वाणी तो है, वही दो वही बांटो जो सबसे बड़ा दान है| इससे बड़ा तो और कोई दान नहीं| कम से कम तुम दूसरों की आंखों के आंसू तो पूछ सकते हो, पीठ तो थपथपा सकते हो सहानुभूति तो प्रकट कर सकते हो यह तो कह सकते हो कि तुम उदास मत हो, निराश मत हो, हताश मत हो, चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं | इतना भी कह दो तो बहुत है |