विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति (रजि.)

शिक्षा व बाल उत्थान हेतु समर्पित

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति
स्थापित 1988
रजिस्ट्रेशन नंबर 99/90-91

सचिव की कलम से

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति समाज के एक वर्ग द्वारा दूसरे वर्ग के शैक्षिक उत्थान हेतु समर्पित संस्था है | पिछले 30 सालों में संस्था द्वारा हजारों विद्यार्थी पल्लवित-पुष्पित होकर समाज में सर्वत्र अपनी सौरभ बिखेर रहे है| समिति का सदैव यह प्रयास रहा हैं कि अधिकाधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य साधने में सहायता कर सकें| सीमित संसाधनोंं से प्राप्त निधि का सदुपयोग करने के संकल्प से ही यह संस्था वर्तमान स्वरूप में प्रतिष्ठित हुई है| संस्था के उद्देश्य, क्रियाकलाप उपलब्धियां और भावी योजनाओं को वंचित एवं सक्षम लोगों तक पहुंचाकर सतत् आगे बढ़ने का सुझाव प्रायः समाज के प्रबुद्ध लोगों द्वारा मिलता रहा है| इसी दौरान देश में मल्टीमीडिया की बढ़ती लोकप्रियता और आवश्यकता ने सभी को प्रभावित किया है| संचार साधनों इंटरनेट तथा मल्टीमीडिया के प्रयोग में देश दुनिया को मुट्ठी में समेट कर रख दिया है| समिति से जुड़े अनेक इंजीनियर (पूर्व विद्यार्थियों ) शुभचिंतकों हितैषियों के बार-बार अनुरोध करने पर समिति की एक झलक वेबसाइट के माध्यम से दुनिया के कोने-कोने में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है|

वेबसाइट के माध्यम से समिति का उद्देश्य केवल प्रचार प्रसार ना होकर ज्यादा से ज्यादा जरुरतमंदों तक पहुंचाने का भी है| यह वेबसाइट मार्गदर्शक के रूप में समाज के विभिन्न वर्गों को समिति से जोड़ने में सहायक सिद्ध होगी| इसी भावना से और आधुनिक युग के साथ चलने के उद्देश्य से ही समिति की यह एक नई शुरुआत है
आप सभी बुद्धिजीवियो-ं शुभचिंतकों विद्वानों और दानदाताओं के दिशा-निर्देश तथा सुझाव इस दिशा में हमारा पथ प्रदर्शन करते रहेंगे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ -

प्रो. श्याम सुन्दर माहेश्वरी

संस्थापक—सचिव
विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति