विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति (रजि.)

शिक्षा व बाल उत्थान हेतु समर्पित

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति
स्थापित 1988
रजिस्ट्रेशन नंबर 99/90-91

विद्यार्थी शिक्षा सहयोग समिति के उद्देश्य

    समिति का गठन निम्न उद्देश्यों को लेकर किया गया :-
  1. आर्थिक दृष्टि से कमजोर किंतु प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहायता करना।
  2. आर्थिक दृष्टि से कमजोर छात्र-छात्राओं को स्वावलम्बी बनने में सहयोग करना।
  3. आर्थिक और सामाजिक विषमताओं से जूझकर आगे बढ़ने वाले सफल विद्यार्थियों को संस्था के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि बनाकर सम्मानित करना।
  4. बोर्ड एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जिले में सर्वाधिक अंक प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों तथा बोर्ड की योग्यता सूची में स्थान प्राप्तकर्ता विद्यार्थियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करना।
  5. ग्रीष्मावकाश में आर्थिक दृष्टि से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता शिविरों का आयोजन करना।
  6. नैतिक व शैक्षिक उत्थान हेतु गोष्ठियाँ आयोजित करना।
  7. उपेक्षित व निर्धन बस्तियों के बच्चों को संस्कारित एवं शिक्षित करना।
  8. कतिपया सुविधाहीन सरकारी विद्यालयों को गोद लेकर उनका सुधार व विकास करना।
  9. रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना।
  10. बच्चों के शैक्षणिक सुधार एवं शिक्षा की गुणवता हेतु कार्य करना।